Gaganyaan Mission: Gaganyaan Mission की Test Test Flight सफलतापूर्वक लॉन्च हो गई है। पहले इसे कुछ समय के लिए होल्ड कर दिया गया था। ISRO को दूसरे प्रयास में सफलता मिली है। ISRO चीफ एस सोमनाथ ने इस सफल लॉन्चिंग की जानकारी देते हुए कहा कि मुझे टीवी-डी1 मिशन की सफल उपलब्धि की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है
Gaganyaan Mission : चंद्रयान-3 मिशन की सफलता और आदित्य एल-1 के प्रक्षेपण के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजने के भारत के महत्वाकांक्षी मिशन गगनयान मिशन का टेस्ट व्हीकल की सफल लॉन्चिंग की है।
महत्वाकांक्षी गगनयान मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम से जुड़े पेलोड के साथ उड़ान भरने वाले परीक्षण यान में विसंगति का पता लगाकर उसे दूर कर दिया गया उसके बाद इसरो को यह ऐतिहासिक सफलता मिली।
इसके पहले, इसरो ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘प्रक्षेपण रोके जाने के कारण का पता लगा लिया गया है और उसे दुरुस्त कर दिया गया है। प्रक्षेपण आज पूर्वाह्न 10 बजे होगा।’ रॉकेट का प्रक्षेपण पहले सुबह आठ बजे के लिए निर्धारित था, लेकिन बाद में इसे दो बार कुल 45 मिनट के लिए टाला गया।
इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ ने इसके बाद बताया कि किसी विसंगति के कारण प्रक्षेपण तय कार्यक्रम के अनुसार नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि टीवी-डी1 रॉकेट का इंजन तय प्रक्रिया के अनुसार चालू नहीं हो सका था।
Gaganyaan Mission की First Test Flight सफल: ISRO Chief
ISRO Chief एस सोमनाथ ने कहा कि मुझे इस बात का ऐलान करते हुए खुशी हो रही है कि गगनयान मिशन की पहली टेस्ट फ्लाइट TV-D1 Mission सफल रही है. इस मिशन का मकसद क्रू एस्केप सिस्टम की जांच करना था.