Dublin violence : Ireland की राजधानी Dublin में तीन बच्चों पर चाकू से हमला होने के बाद हिंसा फैल गई है। यहां पर गुस्साए लोगों की पुलिस से झड़प हुई। साथ ही लोगों ने कार, बस और ट्रेन को आग के हवाले कर दिया।
Dublin violence : Ireland की राजधानी Dublin में गुरुवार को दंगे भड़क गए। देश की राजधानी में लोगों का गुस्सा जमकर निकला और लोगों ने अपना विरोध प्रदर्षित करते हुए शहर में दंगे भड़का दिए। ऐसे में मन में सवाल आना लाज़िमी है कि इन दंगों की वजह क्या रही? दरअसल डबलिन में गुरुवार को एक स्कूल के बाहर कुछ लोगों पर चाकू से हमला किया गया। इनमें 3 बच्चों के साथ 1 महिला भी शामिल थी। चाकू के हमले से चारों लोग घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
किसने दिया जुर्म की इस वारदात को अंजाम?
रिपोर्ट के अनुसार जुर्म की इस वारदात को अंजाम देने के पीछे अल्जीरिया के एक माइग्रेंट का हाथ था। इस वजह से डबलिन के लोगों में गुस्सा और ज़्यादा भड़क गया। हालांकि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, पर लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ।
क्या है लोगों के गुस्से की वजह?
Ireland में पिछले कुछ समय में माइग्रेंट्स की वजह से स्थिति काफी बिगड़ गई है। आयरलैंड में कई माइग्रेंट्स आपराधिक गतिविधियों में इजाफा कर रहे हैं और इन अपराधों का निशाना बन रहे हैं आयरिश लोग। इससे आयरलैंड के लोगों में गुस्सा है। गुरुवार को डबलिन में बच्चों और एक महिला पर चाकू से हमले के बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया।
धधक उठा Dublin
दंगों की वजह से Dublin दहल उठा। लोगों ने गुस्से में कई बसों, टैक्सियों और दूसरी पब्लिक प्रॉपर्टीज़ को आग के हवाले कर दिया। साथ ही हॉलिडे इन नाम के एक होटल में भी आग लगा दी जिसमें कई माइग्रेंट्स शरण में रह रहे हैं। लोगों ने दुकानों और अलग-अलग जगहों पर तोड़-फोड़ करते हुए भी अपना गुस्सा व्यक्त किया। साथ ही लोगों की पुलिस के साथ भी झड़प हुई।
Dublin में हालात
दंगे के बाद फिलहाल Dublin में शांति है। वहीं सुरक्षा को देखते हुए पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर रोक लगा दी गई है। साथ ही लोगों को खास कर शहर भर में मरीजों को सलाह दी गई है कि जब तक बहुत जरूरी न हो किसी अस्पताल में न जाएं।
वापस से शहर में कानून व्यवस्था बहाल करने के लिए 400 पुलिस तैनात किया गया है। पुलिस कमिश्नर ड्रू हैरिस ने पत्रकारों को इस मामले में अपडेट देते हुए बताया, “शहर में गंभीर हिंसा के बाद दिल दहलाने वाला नजारा देखने को मिला है. हमारे शहर में सनकी लोग हिंसा फैला रहे हैं।”