Viral Video में देखा जा सकता है कि Burj Khalifa के आस-पास भारी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो रखी है। आधी रात को लोगों के बीच काफी उत्साह बना हुआ है। पाकिस्तानी आवाम की उम्मीद थी Burj Khalifa में उनका झंडा फहराया जाएगा।
14 August को पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान अपना ‘स्वतंत्रता दिवस’ सेलिब्रेट कर रहा है। इस मौके पर पाकिस्तान की आवाम ने उम्मीद की थी कि उनका झंडा दुबई में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर लहराएगा।
लेकिन Twitter पर Viral एक Video दिखा रहा है कि कैसे उनके साथ प्रैंक हो गया! जी हां, अब इस Video को Social Media के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है। जहां कुछ लोग इस क्लिप को देखकर मौज ले रहे हैं, तो वहीं कई लोग पड़ोसी मुल्क को आजादी की बधाई दे रहे हैं।
Viral Video में देखा जा सकता है कि बुर्ज खलीफा के आस-पास भारी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो रखी है। आधी रात को लोगों के बीच काफी उत्साह बना हुआ है।
Pakistani आवाम की उम्मीद थी बुर्ज खलीफा में उनका झंडा फहराया जाएगा। मगर ऐसा नहीं हुआ। जिसके बाद वो मौजूद पाकिस्तानी हंगामा मचाना शुरू कर देते है। इसके बाद लोग नारेबाजी करना शुरू कर देते है।
Video में महिला की आवाज को सुना जा सकता है जो कह रही है कि 12 बजकर एक मिनट हो गया है मगर दुबई वालों ने कहा कि बुर्ज खलीफा पर पाकिस्तान का झंडा नहीं फहराया जाएगा। हमारी ये औकत रह गई है। महिला कहती है कि पाकिस्तानी आवाम नारेबाजी कर रही है। सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे है, साथ ही यूजर्स पाकिस्तान का जमकर मजाक उड़ा रहे है। हर कोई इस वीडियो को देखकर हंसकर लोटपोट हो गया है।