Terrorist Goldy Brar : Goldy Brar के Canada में होने का संदेह है। वह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और विभिन्न राज्यों द्वारा Wanted अपराधी है। Goldy के खिलाफ इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी कर चुका है।
Terrorist Goldy Brar :Gangster लारेंस बिश्नोई के फरार साथी Gangster Goldy Brar को Bharat सरकार ने Terrorist घोषित किया. इससे पहले लखबीर सिंह लंडा को भी केंद्र सरकार आतंकी घोषित कर चुकी है, ये दोनों कनाडा में छिपे हैं. पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में गोल्डी बराड़ मास्टर माइंड है. Union Home Ministry की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि गोल्डी बराड़ प्रतिबंधित खालिस्तानी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़ा है.
![Terrorist Goldy Brar : Bharat सरकार ने Gangster Goldy Brar को Terrorist घोषित किया, मूसेवाला हत्याकांड का है Mastermind 7 Goldy Brar](https://ainews18.com/wp-content/uploads/2024/01/Goldy-Brar-786x1024.jpg)
Union Home Ministry ने एक अधिसूचना में कहा कि सतविंदर सिंह उर्फ सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ प्रतिबंधित आतंकवादी समूह बब्बर खालसा इंटरनेशनल से भी जुड़ा रहा है। अधिसूचना में कहा गया कि केंद्र सरकार का मानना है कि वह आतंकवादी गतिविधियों में शामिल है और इसलिए उसे गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत आतंकवादी घोषित किया जाता है।
Goldy Brar कौन है?
पंजाब के मुक्तसर साहिब का रहने वाला बराड़ 2017 में कनाडा चला गया था। जून 2023 में गायक और रैपर हनी सिंह ने बराड़ पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की थी।
Red Corner Notice जारी कर चुका है।
पंजाब के मुक्तसर साहिब का रहने वाला गोल्डी बराड़ अपने साथियों के साथ देश विरोधी गतिविधियों और हमलों तथा लक्षित हिंसा में संलिप्त है। उसके खिलाफ पिछले साल जून में Red Corner Notice जारी किया गया था। पाकिस्तानी एजेंसियों की मदद से देश में राष्ट्रवादी विचारों से जुड़े लोगों की हत्या और धमकाने की वारदात में शामिल रहा है। उस पर Pakistan से Drone के माध्यम से हथियारों को सप्लाई कराने का भी आरोप है।