Afghanistan में महिलाओं को लेकर एक और तालिबानी फरमान जारी हुआ है. दरअसल देश के सबसे बड़े पार्क यानी राष्ट्रीय पार्क में अब महिलाओं की एंट्री नहीं हो सकेगी। सरकार के फरमान पर निगाह रखने के लिए Taliban लड़ाके पार्क पर नजर रखेंगे। इस पार्क का नाम बंद-ए-अमीर(Band-e-Amir) है।
दरअसल तालिबान के संबंधित मंत्रालय ने आरोप लगाया है कि बामियान राज्य में स्थित बंद-ए-अमीर जाते वक्त महिलाएं सही तरीके से कपड़े नहीं पहन रही हैं। तालिबान का कहना है कि महिलाओं को पार्क में हिजाब सही तरीके से पहनकर जाना चाहिए। एक सप्ताह पहले मंत्री मोहम्मद खालिद हनाफी ने बामियान राज्य का दौरा किया था और अधिकारियों तथा धार्मिक नेताओं से कहा था कि महिलाएं हिजाब पहनने के सही तरीके का पालन नहीं कर रही हैं।
Minister ने दिए थे महिलाओं की एंट्री रोकने के आदेश
Minister ने सुरक्षाबलों को आदेश दिया था कि महिलाओं को पार्क में जाने से रोका जाए। उन्होंने यहां तक कहा था कि महिलाएं के लिए दर्शनीय स्थलों की यात्रा करना कोई जरूरी बात नहीं है।
Tourists का बड़ा केंद्र है ये Park
अब इसे लेकर मंत्रालय ने एक रिपोर्ट साझा की है जिसमें हनाफी की बात को सही ठहराया गया है। इस बात की तस्दीक के लिए सुरक्षाबलों, धर्मगुरु और वरिष्ठ नागरिकों की बात को भी शामिल किया गया है। बता दें कि बामियान राज्य में में बंद-ए-अमीर पर्यटकों को आकर्षित करने वाला एक बड़ा केंद्र है। इसे वर्ष 2009 में देश का पहला राष्ट्रीय पार्क बनाया गया जहां हर साल हजारों पर्यटक पहुंचते हैं।
Hotel-Restaurant में खाने पर पाबंदी
Afghanistan पर फिर से काबिज होने के बाद तालिबान पहले बार की तुलना में महिलाओं पर ज्यादा कड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं। महिलाओं के पहनावे पर सेंसरशिप से लेकर होटलों, रेस्तरां सहित सार्वजनिक स्थानों पर खाना खाने, स्कूली में शिक्षा हासिल करने तक पर कड़े प्रतिबंध लगाए गए।
Women Education पर गिरी गाज
गर्मी के महीने में जब स्कूल खुले तो Taliban ने स्कूलों में लड़कियों की शिक्षा पर रोक लगा दी। संयुक्त राष्ट्र सहित दुनियाभर में इसकी आलोचना की गई, जिसके बाद प्राइमरी स्कूलों में लड़कियों को चेहरा और शरीर पूरी तरह ढककर पढ़ने की मंजूरी दी गई।