Smart Watch : 20 मीटर तक पानी में आसानी से खराब नहीं होती है। इसमें 4G नेटवर्क कनेक्टिविटी मिलती है। Smart Watch में 4 जीबी रैम दी गई है।
Smart Watch : Xiaomi ने वियरेबल सेगमेंट में बच्चों के लिए एक स्पेशल Smart Watch लॉन्च किया है। जिसे कंपनी ने MiTu Children’s Phone Watch U1 Pro नाम दिया है। इस Latest Smart Watch को कई खास फीचर्स से लैस किया गया है। जो इससे पहले आपको दूसरे Smart Watch में नहीं देखने को मिले होंगे। इस Watch को मसलन Video Calling फीचर के साथ लाया गया है, जिसकी मदद से User Video Call भी कर सकता है। इसके अलावा इसे डिक्शनरी फीचर से भी लैस किया गया है, जिसकी मदद से सवालों के जवाब भी पाया जा सकता है। तो आइए आपको इस अनोखे Smart Watch की कीमत से लेकर इसकी खासियत तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
Xiaomi MiTu children’s watch U1 Pro Price
Xiaomi MiTu children’s watch U1 Pro की कीमत की बात करें तो इसे कंपनी ने 999 युआन यानि कि, लगभग 11,300 रुपये में पेश किया है। जिसे येलो कलर में उपलब्ध कराया गया है। फिलहाल इस चीनी बाजार में लॉन्च किया गया है। इस वॉच की जल्द ही अन्य बाजारों में भी एंट्री हो सकती है।
MiTu Children’s Phone Watch U1 Pro Features
Xiaomi ने अपने इस न्यूली Smart Watch में शाओमी ने बिल्ट इन XiaoAI फीचर भी शामिल किया है, जिससे यह और ज्यादा Smart तरीके से काम करती है। इसके साथ ही इसमें WeChat, QQ जैसे ऐप्स का भी यूजर को सपोर्ट मिल रहा है। जिससे इस वॉच में सोशल मीडिया फीचर भी मिल रहा है। आपको बता दें, यह Watch Video and Voice Call दोनों को ही Support करने में सक्षम है। साथ ही साथ इसमें AliPay पेमेंट सिस्टम का सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे यह पेमेंट करने के भी काम में आ सकती है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 950mAh बैटरी शामिल की गई है।
Video Calling और Encyclopedia का मिलेगा Support
Video Calling के लिए इसमें 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। अपने इस Watch को लेकर कंपनी का कहना है कि, यह 20 मीटर तक पानी में भी खराब नहीं होगी। इसके अलावा यह एनसाइक्लोपीडिया सपोर्ट के साथ आ रही है। जिसकी मदद से इस Watch में सवालों के जवाब भी ढूंढे जा सकते हैं। इसके साथ ही डिक्शनरी सर्च भी किया जा सकता है। इतना ही नही इस स्मार्टवॉच में इंग्लिश और चीनी भाषाओं के लिए वॉयस ट्रांसलेशन फीचर भी शामिल किया गया है। सबसे खास बात इस Smart Watch में 4 जीबी रैम मिल रही है। यह वॉच 4G नेटवर्क कनेक्टिविटी के साथ आ रही है।