RBI : देश का Foreign Exchange Reserves एक सितंबर को समाप्त सप्ताह में 4.039 अरब बढ़कर 598.897 अरब डॉलर हो गया. RBI ने बताया कि देश के खजाने में इस बार इजाफा हो गया है.
New Delhi में इस समय G20 की शिखर बैठक चल रही है। दुनिया भर के अग्रणी देशों के राष्ट्राध्यक्ष इसमें शिरकत कर रहे हैं। इस बीच भारत के Foreign Exchange Reserves के मोर्चे पर खुश करने वाली खबर मिली है। बीते एक सितंबर 2023 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के Foreign Exchange Reserves में शानदार बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान अपना विदेशी मुद्रा भंडार $4.039 billion बढ़ कर $598.897 billion पर पहुंच गया। इससे पहले, 25 अगस्त 2023 को समाप्त सप्ताह के दौरान इसमें 30 मिलियन डॉलर की गिरावट हुई थी। उधर अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार में फिर कमी की खबर है।
Increased Dollar Reserves
RBI की तरफ से से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते एक सितंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान अपना Foreign Exchange Reserves चार अबर डॉलर से भी ज्यादा बढ़ा है। इसी के साथ अब अपना Foreign Exchange Reserves बढ़ कर 598.897 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। हालांकि इससे एक सप्ताह पहले मतलब कि 25 अगस्त को समाप्त सप्ताह के दौरान इसमें 30 मिलियन डॉलर की गिरावट हुई थी। ऐतिहासिक रूप से देखा जाए तो अक्टूबर 2021 में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।