नवादा के हिसुआ सीट से कांग्रेस विधायक नीतू सिंह एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर राहुल गांधी के ‘Flying Kiss’ कमेंट पर उन्होंने क्या कुछ कहा।
Congress MLA नीतू सिंह ने कहा- हमलोगों ने पूरा वीडियो देखा। इसमें फ्लाइंग किस जैसी बात तो नजर नहीं आ रही है। यह सारे आरोप एक साजिश के तरह लगाए गए हैं। सारी बात झूठ है, निराधार है।
Rahul Gandhi और Flying Kiss विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार भाजपा नेता उनपर हमला बोल रहे हैं। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के आरोप पर बिहार की एक महिला विधायक ने अजीबोगरीब बयान दिया है। कांग्रेस विधायक नीतू सिंह का यह बयान अब चर्चा में है। उन्होंने कहा कि कोई फ्लाइंग किस का मामला नहीं है। राहुल जी को लड़की की कमी नहीं है, अगर फ्लाइंग किस देना ही होगा तो किसी लड़की को देंगे, 50 साल की बूढ़ी को क्यों देंगे।
![Rahul's Flying Kiss : Congress के युवराज के लिए लड़कियों की कमी नहीं; Flying Kiss पर महिला MLA ने और क्या कहा 7 rahul gandhi](https://ainews18.com/wp-content/uploads/2023/08/rahul-gandhi-1024x683.jpg)
नीतू सिंह ने कहा- साजिश के तहत सारे आरोप
नीतू सिंह ने आगे कहा कि राहुल गांधी तो स्पीकर की ओर इशारा कर रहे थे। स्मृति ईरानी ने ऐसा कैसे मान लिया राहुल गांधी उनके तरफ ही कुछ इशारा कर रहे हैं। स्मृति ईरानी को शर्म आनी चाहिए कि उन्होंने ऐसा आरोप लगाया है। उनको पहले अपना देखना चाहिए कि जो सहेली उनको संरक्षण दी और मदद की, उसके पति को भगाकर शादी कर ली। हमलोगों ने पूरा वीडियो देखा। इसमें फ्लाइंग किस जैसी बात तो नजर नहीं आ रही है। यह सारे आरोप एक साजिश के तरह लगाए गए हैं। सारी बात झूठ है, निराधार है।
मंत्री पद पर अपनी दावेदारी पेश कर चुकी हैं
बता दें कि हिसुआ से कांग्रेस विधायक नीतू सिंह सिंह ने कुछ दिन पहले ही मंत्री पद के लिए अपनी दावेदारी ठोकी थी। उन्होंने कहा था कि महिला होने के नाते उन्हें भी मंत्री बनाया जाना चाहिए। मैं आधी आबादी का प्रतिनिधितत्व करती हूं इसलिए हमें मंत्री पद जरुर मिलना चाहिए। उनका कहना है कि बिहार में कांग्रेस के 19 MLA हैं, जिनमें सिर्फ दो महिलाएं हैं। कांग्रेस कोटे से अभी सिर्फ दो मंत्री है और दोनों ही पुरुष हैं। इसलिए महिला होने के नाते हम दो महिलाओं में से किसी एक को भी मंत्री जरुर बनाया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि एक ओर नीतीश कुमार महिलाओं के हक और अधिकार की बातें करते हैं वहीं दूसरी तरफ महागठबंधन में महिलाओं की भागीदारी बहुत ही कम है।