International Market में कच्चे तेल की कीमतों में मामूली उतार- चढ़ाव देखा गया है। ब्रेंट क्रूड ऑयल 0.04 फीसदी की बढ़त के साथ 84.49 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ 80.81 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। इस बीच भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने वाहन ईंधन के रेट में आज कोई भी बदलाव नहीं किया है। आपको बता दें कि, यह स्थिति करीब 1 साल से भी अधिक समय से बनी हुई है। आखिरी बार 22 मई 2022 को की कीमतों में संशोधन किया गया था, जब वित्त केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में क्रमशः 8 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपए प्रति लीटर की कटौती की थी। आइए, जानते हैं Petrol और Diesel के Latest Rate.
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये/लीटर | डीजल रुपये/लीटर |
नई दिल्ली | 96.72 | 89.62 |
मुंबई | 106.31 | 94.27 |
चेन्नई | 102.63 | 94.24 |
कोलकाता | 106.03 | 92.76 |
भोपाल | 108.65 | 93.90 |
रांची | 99.84 | 94.65 |
बेंगलुरु | 101.94 | 87.89 |
पटना | 107.24 | 94.04 |
चंडीगढ़ | 96.20 | 84.26 |
लखनऊ | 96.57 | 89.76 |
नोएडा | 96.79 | 89.96 |
अपने शहर में आज के भाव यूं जानें
अपने देश में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के भाव रोजाना बदलने की व्यवस्था है। यदि इसमें बदलाव होता है तो सुबह 6 बजे दाम अपने आप अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का आज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।