ODI World Cup 2023 SA vs SL : South Africa ने ODI World Cup 2023 के पहले मुकाबले में 102 रनों से जीत दर्ज कर ली. South Africa की ओर से तीन शतक देखने को मिले.
ICC ODI World Cup 2023 South Africa vs Sri Lanka 2023 : World Cup के चौथे मैच में Sri Lanka का सामना South Africa से था। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। South Africa के कप्तान तेम्बा बावुमा हैं, जबकि Sri Lanka के कप्तान दासुन शनाका हैं। World Cup में दोनों टीमें सात बार आमने-सामने आई हैं, इसमें से पांच मुकाबले द South Africa ने और एक मैच Sri Lanka ने जीता है। एक मैच टाई रहा है
South Africa ने Sri Lanka को 102 रन से हराया
South Africa ने World Cup के चौथे मैच में Sri Lanka को 102 रन से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए South Africa ने 50 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 428 रन बनाए। क्विंटन डिकॉक ने 100 रन, रसी वान डर डुसेन ने 108 रन और एडेन मार्करम ने 106 रन की पारी खेली। जवाब में श्रीलंकाई टीम 44.5 ओवर में 326 रन पर सिमट गई। कुसल मेंडिस ने 76 रन, चरिथ असलंका ने 79 रन और कप्तान दासुन शनाका ने 68 रन की पापरी खेली। South Africa की ओर से गेराल्ड कोएत्जी ने तीन विकेट लिए। इस तरह 102 रन से जीत हासिल कर दक्षिण अफ्रीका ने 2023 विश्व कप अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है।