Deepfake Video : Nora Fatehi का एक New Deepfake Video के एक पेज से शेयर किया गया है। उनके चेहरे का इस्तेमाल कर पेज ने Brand Promotion के लिए यूज किया।
Nora Fatehi : AI की मदद से Deepfake Video बनाने के मामले रुक नहीं रहे हैं। रश्मिका मंदाना, कटरीना कैफ, आलिया भट्ट, काजोल के बाद एक और एक्ट्रेस Deepfake Video का शिकार हुई हैं। अब लेटेस्ट केस डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही का है। दरअसल, नोरा फतेही का एक Deepfake Video Viral हो रहा है। नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी है और बताया है कि वह ये वीडियो देखकर हैरान हैं। गौरतलब है कि रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो बनाने का मुख्य आरोपी को दिल्ली पुलिस ने आज ही आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार किया है। इसी बीच नोरा फतेही का Deepfake Video Viral हो रहा है।
Nora Fatehi ने लोगों को किया सावधान
Nora Fatehi ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में नोरा फतेही ने बताया है, ‘मैं शॉक्ड हूं। ये मैं नहीं हूं।’ दरअसल, नोरा फतेही की पोस्ट में दिख रहा है कि नोरा फतेही प्रोडक्ट का विज्ञापन करती नजर आ रही हैं। हालांकि, नोरा फतेही के के चेहरे का इस्तेमाल कर एक डीपफेक वीडियो बनाया गया है जो वायरल हो रहा है। फिलहाल, नोरा फतेही ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से लोगों को बता दिया है कि ये फर्जी वीडियो है। वहीं, नोरा फतेही का डीपफेक वीडियो धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।