Newly Wed Couple : साउथ एक्टर Varun Tej और Lavanya Tripathi शादी के पवित्र बंधन में बंध गए हैं। 1 नवंबर को कपल ने इटली में धूम-धाम से शादी कर ली है।
Newly Wed Couple : South Actor Varun Tej और Lavanya Tripathi शादी के पवित्र बंधन में बंध गए हैं। बीते कल यानी 1 नवंबर को कपल ने इटली में धूम-धाम से शादी कर ली है। लावण्या अब हमेशा के लिए वरुण की जीवनसंगिनी बन गई हैं। वहीं कपल की शादी की तस्वीर भी सामने आ गई है, जिसका सभी फैंस को बेसब्री से इंतजार था।
Your blessings are earnestly sought for the newly married couple, Varun Tej Konidela and Lavanya Konidela.@IAmVarunTej@Itslavanya pic.twitter.com/UZLD8lulr4
— Naga Babu Konidela (@NagaBabuOffl) November 1, 2023
Varun Tej और Lavanya शादी के बंधन में बंधे
Varun Tej और Lavanya सात फेरों के बंधन में बंध गए हैं। हाल ही में कपल की शादी की तस्वीर सामने आई है, जिसमें नया जोड़ा शादी के मंडप में नजर आ रहा है। वरुण और लावण्या आंखें बंद करके प्रार्थना कर रहे हैं। शादी के लाल जोड़े में लावण्या की खूबसूरती देखते ही बन रही है। उनके लहंगे पर कढ़ाई का काम साफ नजर आ रहा है। इसके साथ लावण्या ने मांग टीका, हाथों में चूड़ियां और वरुण के नाम की मेहंदी भी रचाई। वहीं वरुण भी क्रीम कलर की शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे हैं।
इन तस्वीरों पर फैंस दिल खोलकर प्यार बरसा रहे हैं और नए नवेले जोड़े की खूब बलाएं ले रहे हैं। करीबी दोस्तों से लेकर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े तमाम लोग कपल को शादी की शुभकामनाएं दे रहे हैं।