Samsung Galaxy S23 FE पिछले कई हफ्तों से चर्चा में है। यह Phone India में जल्द लॉन्च हो सकता है। फोन बेंचमार्क साइट Geekbench पर कई महीने पहले ही स्पॉट किया जा चुका है। इतना ही नहीं, Phone को भारत से BIS सर्टिफिकेशन भी मिल चुका है। इससे पता चलता है कि यह जल्द India में दस्तक दे सकता है। अब लेटेस्ट अपडेट इसके बारे में कुछ और खुलासा करता है। फोन को सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर देखा गया है।
Samsung का चर्चित Galaxy S23 FE अब चीन में TENAA सर्टिफिकेशन में स्पॉट हुआ है। यहां से फोन का डिजाइन और कुछ Specifications भी पता चलते हैं। सर्टिफिकेशन साइट (via) की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि फोन में रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। साथ में एलईडी फ्लैश भी है। हैंडसेट Galaxy S23 सीरीज का ही डिजाइन कैरी करता है। इसके पावर और वॉल्यूम बटन फोन के राइट साइड में दिखाई दे रहे हैं। फ्रंट की ओर इसमें पंच होल कटआउट के साथ डिस्प्ले मिलने वाला है। इसी कटआउट में सेल्फी कैमरा मौजूद है।
Specifications
- 6.3″ FHD+ OLED display 120Hz refresh rate
-2.99GHz processor - Android 13
- 4370mAh battery
- 50MP+12MP+8MP rear camera
- 10MP front camera
- 8.2mm thickness
- 8GB RAM
- 128GB and 256GB storage
6.3 इंच का डिस्प्ले 2340×1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ बताया गया है। डिवाइस में ऑक्टाकोर प्रोसेसर देखने को मिलेगा। हाल ही में सामने आया था कि अमेरिका में कंपनी इस फोन को Snapdragon 8 Gen 1 SoC के साथ लॉन्च कर सकती है। जबकि ग्लोबल वेरिएंट में Exynos 2200 चिपसेट दिया जा सकता है। फोन में 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज बताई गई है।
50 MP का मेन कैमरा मिल सकता है। साथ में 8 MP का अन्य Camera और तीसरे Camera के रूप में 12 MP का लेंस दिया जा सकता है। सेल्फी के लिए फोन 10 MP Camera के साथ आ सकता है। इसकी बैटरी कैपिसिटी 4,370mAh की बताई जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही Samsung इसके बारे में अधिकारिक रूप से कोई घोषणा करेगी, साथ ही इसके खास फीचर्स से भी पर्दा उठा सकती है।