Mass Death : Brazil के Amazon इलाके में ऐतिहासिक सूखा पड़ा है। यहां तालाबों और झीलों में पानी का तापमान रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। कुछ जगहों पर पानी का तापमान 102 डिग्री फैरेनहाइट यानी 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो गया है।
Mass Death : Brazil के Amazon इलाके में ऐतिहासिक सूखा पड़ा है। यहां तालाबों और झीलों में पानी का तापमान रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। कुछ जगहों पर पानी का तापमान 102 डिग्री फैरेनहाइट यानी 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो गया है। इस बीच पिछले सात दिनों में यहां की लेक टेफे में 100 से ज्यादा Dolphins मरी हुई मिली हैं।वैज्ञानिकों ने इसे असामान्य बताया है। उनके मुताबिक झील का तापमान और Amazon में पड़ा ऐतिहासिक सूखा इसका कारण हो सकता है। दुनिया का सबसे बड़ा जलमार्ग Amazon, इस समय शुष्क मौसम के दौर से गुजर रही है, इसका असर नदी में रहने वाले जीवों पर भी पड़ रहा है।
World की दूसरी सबसे बड़ी Amazon River में पड़ा सूखा
Brazil के मामिरौआ इंस्टीट्यूट के अनुसार, ये Dolphins टेफे झील में पाई गईं। संस्थान ने सुझाव दिया कि रिकॉर्ड-उच्च झील का तापमान और अमेजन में ऐतिहासिक सूखा मौत का कारण हो सकता है।
Dolphins को स्थानांतरित कर बचाने की कोशिश की जा रही
संस्थान ने कहा, “इस चरम घटना का कारण निर्धारित करना अभी भी जल्दबाजी होगी, लेकिन हमारे विशेषज्ञों के अनुसार, यह निश्चित रूप से सूखे की अवधि और टेफे झील में उच्च तापमान से जुड़ा है, जिसमें कुछ बिंदु 39 डिग्री सेल्सियस यानी102 डिग्री फॉरेन्हाइट से अधिक हैं। शोधकर्ता और वैज्ञानिक जीवित Dolphins को बाहरी इलाके में लैगून और तालाबों से नदी के मुख्य भाग में स्थानांतरित करके बचाने की कोशिश कर रहे हैं, जहां पानी तुलनात्मक रूप से ठंडा है।
Dolphins की और अधिक हो सकती हैं मौतें
मामिरौआ इंस्टीट्यूट के एक शोधकर्ता आंद्रे कोएल्हो ने बताया कि यह क्षेत्र दूर होने के कारण ऑपरेशन आसान नहीं है। साथ ही Dolphins को अन्य नदियों में स्थानांतरित करना उतना सुरक्षित नहीं है क्योंकि यह सत्यापित करना महत्वपूर्ण है कि क्या वहां विषाक्त पदार्थ या वायरस मौजूद तो नहीं हैं। इसके अलावा अधिकारियों ने बताया है कि अगले कुछ हफ्तों में और भी गंभीर सूखे की आशंका है, जिससे Dolphins की और अधिक मौतें हो सकती हैं। वहीं, Amazon River में घातक सूखा अर्थव्यवस्था को और अधिक प्रभावित कर रहा है।