Kim Jong Un: President Vladimir Putin के साथ बैठक सुरक्षा कर्मियों ने Kim Jong Un की कुर्सी को कीटाणुरहित किया। Security personnel काफी देर तक कुर्सी की सफाई करते नजर आए।
Ukraine War के बीच North Korea के Supreme Leader Kim Jong Un के रूस दौरे पर दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं। अपने दादा और पिता की तरह गुरवार को वह भी बुलेटप्रूफ ट्रेन के जरिए Moscow पहुंचे और Russian President Vladimir Putin से उन्होंने मुलाकात की। इस मुलाकात से पहले एक ऐसा वाकिया सामने आया है, जो चर्चा का विषय बनी हुई है।
President Vladimir Putin के साथ उनकी बैठक होनी थी। इस दौरान वह जिस कुर्सी पर बैठे, उसे उन्होंने काफी देर तक साफ किया। Media Reports के मुताबिक, किम के सुरक्षा कर्मियों ने कुर्सी को कीटाणु रहित करने में काफी समय लगाया। इस घटना का एक Video भी सामने आया है।
Video में North Korea के सुरक्षा कर्मी हाथों में सफेद दस्ताने पहने हुए नजर आ रहे हैं। इसमें उन्हें उन की काली कुर्सी को पोंछते और एक स्प्रे छिड़कते हुए दिखाया गया है। वहीं, रूसी राष्ट्रपति के अंगरक्षख उसे देख रहे हैं।
Arms Deal पर सहमत हो सकते हैं Kim और Putin
बीते चार सालों में यह किम जोंग उन की पहली रूस यात्रा है। इस दौरान Putin और Kim एक हथियार सौदे पर सहमत हो सकते हैं। इससे पहलेअमेरिका ने कड़ी चेतावनी दी थी। अमेरिकी विदेश विभाग ने बुधवार को कहा था कि अगर Russia और North Korea कोई नया Arms Deal करते हैं तो बाइडन प्रशासन उन पर और अधिक प्रतिबंध लगाने में जरा भी संकोच नहीं करेगा।
Kim Jong Un का Russia दौरा क्या है?
Russian President Vladimir Putin और North Korea के Kim Jong Un आज एक शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। यह सम्मेलन रूस के सुदूर पूर्वी अमूर क्षेत्र में व्लादिवोस्तोक कोस्मोड्रोम अंतरिक्ष केंद्र में हो रहा है। यहां उनका स्वागत किया गया। Russia दौरे पर Kim Jong Un ने कहा कि यह दौरा दोनों देशों के संबंधों के रणनीतिक महत्व को दर्शाता है।