ICC ODI World Cup 2023 SA vs NZ : World Cup 2023 में South Africa टीम ने एक बार फिर रनों का अंबार खड़ा किया और New Zealand को 190 रनों से हरा दिया है।
ICC ODI World Cup 2023 SA vs NZ : World Cup 2023 का 32वां मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में इन फॉर्म South Africa और New Zealand के बीच खेला गया। इस मैच में टेम्बा बावुमा की कप्तानी वाली South Africa ने कोहराम मचाकर कीवी टीम को एकतरफा मैच हरा दिया। South Africa ने 190 रन से New Zealand को रौंदा। इस जीत के साथ अफ्रीकी टीम टॉप पर आ गई है।
South Africa ने पहले बल्लेबाजी करते हुए New Zealand के सामने 358 रन का टारगेट रखा था। लेकिन इस पहाड़नुमा लक्ष्य के नीचे कीवी टीम दब गई और वह पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाए। New Zealand 167 रन पर 35.3 ओवर में ऑल आउट हो गई।
महाराज और यानसेन गेंदबाजी में छाए
South Africa के लिए केशव महाराज और मार्को यानसेन ने कातिलाना गेंदबाजी की। महाराज ने नौ ओवर में 46 रन देकर चार विकेट लिए। मार्को यानसेन ने आठ ओवर में 31 रन देकर तीन विकेट चटकाए। गेराल्ड कोएत्जी को दो और कगिसो रबाडा को एक सफलता मिली।
डिकॉक और डुसेन का शतक
इससे पहले South Africa ने 50 ओवर में चार विकेट पर 357 रन बनाए। अफ्रीकी टीम के लिए ओपनर क्विंटन डिकॉक और हेनरिच क्लासेन ने शतकीय पारी खेली। डुसेन ने 118 गेंद पर 133 रन बनाए। डिकॉक ने 116 गेंद पर 114 रन की पारी खेली। डुसेन ने अपनी पारी में नौ चौके और पांच छक्के लगाए। वहीं, डिकॉक ने 10 चौके और तीन छक्के उड़ाए। डेविड मिलर ने 30 गेंद पर 53 रन बना दिए। उन्होंने दो चौके और चार छक्के लगाए। कप्तान तेम्बा बावुमा ने 24 रन बनाए। हेनरिच क्लासेन सात गेंद पर 15 और एडेन मार्करम एक गेंद पर छह रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी ने दो विकेट लिए। ट्रेंट बोल्ट और जेम्स नीशम को एक-एक सफलता मिली।
फ्लॉप हुए New Zealand के बल्लेबाज
South Africa के द्वारा दिए गए 358 रनों के लक्ष्य का पिछा करने आई New Zealand की टीम ने काफी ख़राब शुरुआत की और आज वर्ल्ड कप 2023 में अपने नाम तीसरी हार दर्ज कर ली. New Zealand के तरफ से सबसे शानदार प्रदर्शन ग्लेन फिलिप्स ने की है. ग्लेन फिलिप्स ने आज South Africa के खिलाफ 50 गेंदों का सामना किया था जिसमें 4 छक्के और 4 चौके की मदद से 60 रन की पारी खेली. इसके अलावा विल यंग ने 37 गेंदों में 33 रन डेरी मिचेल 30 गेंदों में 24 रन की पारी खेली. इन तीनों खिलाड़ियों के अलावा आज New Zealand के सारे खिलाड़ियों को बल्ला खामोश रहा.