Facebook Viral Post : जलपरी जैसे दिखने वाला ये जीव 20 सितंबर को पापुआ न्यू गिनी के बिस्मार्क सागर में सिम्बरी द्वीप पर स्थानीय लोगों को मिला था।
Facebook Viral Post: पापुआ न्यू गिनी में एक रहस्यमयी समुद्री जीव की बॉडी मिली है. जब लोगों ने इसे देखा तो उनके होश उड़ गए, क्योंकि इस विशालकाय प्राणी के बारे में किसी को यह पता नहीं था कि वो कौन सा समुद्री जीव है. इस रहस्यमय प्राणी को ‘जलपरी का ग्लोबस्टर’ कहा जा रहा है, जो पिछले महीने पापुआ न्यू गिनी के एक समुद्र तट बहकर आ गया था.
डेलीमेल की रिपोर्ट के अनुसार, समुद्री जीव की बॉडी को देखकर एक्सपर्ट्स भी हैरान रह गए. वे भी इसे पहचान नहीं पाए. वे इस बात से हैरान हैं कि यह क्या है. उनका कहना है कि यह किसी प्रकार का समुद्री जानवर है. हालांकि, इस समुद्री जीव को लेकर लोगों ने कई तरह के अनुमान भी लगाए हैं. किसी ने इसके व्हेल, डॉल्फिन और ‘समुद्री गाय’ तो किसी ने इसे शार्क और जलपरी तक होने का अनुमान जताया.
Facebook Viral Post
इन पोस्ट को फेसबुक पर न्यू आयरलैंडर्स ओनली नाम के पेज से शेयर किया गया है। फोटो को कैप्शन दिया गया “जलपरी के आकार का अजीब मृत समुद्री जीव आज सुबह सिम्बेरी द्वीप के तट पर बहकर आ गया। क्या किसी के पास इस प्राणी की पहचान करने का स्पष्टीकरण है?”।
Dead Body को दफना चुके हैं लोग
स्थानीय लोगों को इस रहस्यमयी जीव के शव सिम्बरी द्वीप (Simberi Island) पर मिला था, जो 1000 लोगों की आबादी वाला एक छोटा ज्वालामुखी द्वीप है. जब लोगों को इस जीव के बारे में पता चला तो हड़कंप मच गया. बड़ी संख्या में लोग समुद्री जीव की बॉडी को देखने के लिए समुद्र तट की ओर दौड़े. इसके बाद लोगों ने इस जीव के शव को दफना दिया.
Experts का क्या कहना
विज्ञान की दुनिया में रहस्यमयी सफेद प्राणी को ग्लोबस्टर के रूप में जाना जाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि ये किसी व्यक्ति के बजाय मृत जानवर का निर्जीव शरीर है। जबकि कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि ये विशेषज्ञों का मानना है कि ये व्हेल या डॉल्फ़िन का हो सकता है क्योंकि सड़ते समय उनका शरीर सफेद हो जाता है। एक शोधकर्ता का कहना है कि ग्लोबस्टर एक डुगोंग या समुद्री गाय का हो सकता है जो निश्चित रूप से “हफ़्तों से मरी हुई है”।