Explosion In Benin: Nigeria की सीमा के पास एक जोरदार ब्लास्ट से लगी भीषण आग लग गई जिससे 34 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई .
Porto-Novo : पश्चिम अफ्रीकी देश Benin (Explosion in Benin) के दक्षिण-पूर्वी विभाग ओउमे में शनिवार को एक पेट्रोल स्टोर में आग लगने से कम से कम 34 लोगों की मौत हो गई और 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। Benin के गृह एवं सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय के हवाले से स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में यह जानकारी दी गई है।
यह घटना Nigeria सीमा के पास हुई है। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। आग लगने से धमाका हो गया। आसमान में धुएं का गुबार फैल गया। गौरतलब है कि अफ्रीकी देश Nigeria एक प्रमुख तेल उत्पादक देश है। यहां से आसपास के इलाकों में तेल की तस्करी की जाती है। Benin के आंतरिक मंत्री अलासेन सेदौ ने कहा कि यह आग कैसे लगी, इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने इस हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इस हादसे में झुलसे कई लोगों की हालत गंभीर है।
Benin City के सेमेन पोडजी में एक प्रतिबंधित ईंधन डिपो चल रहा था. स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ गाड़ियां पेट्रोल भरवाने के लिए डिपो में आई थी। आपको बता दें कि Nigeria एक प्रमुख तेल उत्पादक देश है। यहां अपनी सीमाओं के पार ईंधन की तस्करी होती है। यही कारण है कि यहां चल रहे अवैध ईंधन डिपो और पाइपलाइनों में आग लगने से ऐसी घटनाएं सामने आती है।
Police जांच में जुटी
Border पर इंधन की तस्करी होती रहती है. जिसके कारण अवैध रिफाइनरियों, ईंधन डंप और पाइरलाइनों के कारण यहां पर आग लगने की घटनाएं सामने आती रहती हैं. पुलिस इस घटना की जांच में जुटी है फिलहाल किसी भी तरह की जानकारी हासिल नहीं की गई है.