सेशल्स से Israel की राजधानी तेल अवीव जा रहे एक विमान की Saudi Arabia के जेद्दा शहर में सोमवार को आपातकालीन लैंडिंग का सामना करना पड़ा। हवाई कंपनी Air Seychelles Airlines ने कहा कि उसका HM022 Flight, जिसमें 128 इजरायली यात्री सवार थे, उसे तकनीकी कारणों से उतरना पड़ा।
यात्रियों को हवाईअड्डा परिसर के एक होटल में रात भर ठहराया गया। मंगलवार को वापस सभी लोगों को तेल अवीव के लिए रवाना कर दिया गया। इजरायल के Prime Minister Benjamin Netanyahu ने इजरायली यात्रियों के आतिथ्य के लिए सऊदी अरब को धन्यवाद दिया है।
Netanyahu ने X पर एक Video शेयर किया है। इस Video में जेद्दा शहर को दिखाई दे रहा है। वो कह रहे हैं, “मैं सऊदी प्रशासन की बहुत सराहना करता हूं कि उन्होंने इजरायली यात्रियों के प्रति गर्मजोशी दिखाई, जिनका विमान संकट में था और उसे जेद्दा में मजबूरन आपाताकलीन लैंडिंग करनी पड़ी। मैं बहुत ख़ुश हूँ कि वे सभी घर वापस आ रहे हैं। मैं एक पड़ोसी के गर्मजोशी दिखाने के लिए बहुत सराहना करता हूं।
PM Netanyahu:
— Prime Minister of Israel (@IsraeliPM) August 29, 2023
I greatly appreciate the warm attitude of the Saudi authorities to the Israeli passengers whose flight was in distress and was compelled to make an emergency landing in Jeddah.
I am pleased that they are all coming home.
I greatly appreciate the good neighborliness. pic.twitter.com/ACeG0IqvH6
Israel’s Foreign Ministry ने कहा कि यात्रियों ने जेद्दा में एक हवाई अड्डे के होटल में रात बिताई और उन्हें Alternate Flight से Airline द्वारा वापस भेज दिया गया।
Media से यात्रियों ने घटना की भयावहता का वर्णन करते हुए कहा कि कैबिन से किसी चीज के जलने की गंध काफी देर तक आने के बाद उन्होंने इसकी जानकारी पायलट को दी। इसके बाद पायलट ने उन्हें बताया कि वे Saudi Arabia में लैंड करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि Saudi Arabia एक ऐसा देश है जिसके साथ इजरायल का कोई राजनयिक संबंध नहीं है। दोनों देशों की दशकों पुरानी दुश्मनी रही है। ऐसे में पायलट की घोषणा के बाद यात्रियों के बीच डर फैल गया। यात्रियों ने बताया कि उनके विमान के लैंड होने के बाद वह रनवे पर लंबे वक्त तक निष्क्रिय खड़ा था। किसी तरफ से कोई पहल न होते देख वे परेशान हो गए। इस दौरान इजरायली अधिकारी समस्या को सुलझाने में व्यस्त थे। हालांकि जल्द ही सऊदी सुरक्षा बलों ने यात्रियों को एयरपोर्ट परिसर के एक होटल में पहुंचाया।
2022 में राष्ट्रपति जो बाइडन की यात्रा के दौरान सऊदी अरब ने इजरायली उड़ानों पर से अपना प्रतिबंध हटा दिया था।