Bye Bye BRI : 4 वर्ष पूर्व किए गए Agreement को रद्द कर दिया है। इतालवी अखबारों का कहना है कि इस फैसले के पीछे सबसे बड़ा हाथ इटली की New Government का है, जिसकी मुखिया Georgia Meloni हैं।
Bye Bye BRI : Italy ने China को करारा झटका दिया है। उसकी महत्वाकांक्षी परियोजना बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) से आधिकारिक तौर पर किनारा कर लिया है।
चार महीनों की बातचीत के बाद Italy ने आधिकारिक तौर पर BRI से अलग होने का निर्णय ले लिया है। Italy G7 समूह का अकेला देश था जो चीन के इस इनिशिएटिव से जुड़ा था। अब उसने चीन के साथ चार वर्ष पूर्व किए गए समझौते को रद्द कर दिया है। इतालवी अखबारों का कहना है कि जॉर्जिया मेलोनी का प्रधानमंत्री पद पर होना इस फैसले की सबसे बड़ी वजह है।
Italy has formally exited China's ambitious Belt and Road Initiative, dealing a blow to President Xi Jinping who is trying to revive the mega infrastructure project.
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) December 6, 2023
Italy became the only G7 nation to sign up for BRI four years ago. pic.twitter.com/m6E4rM3tLy
China ने वर्ष 2019 में इटली के साथ यह समझौता किया था। इसके तहत चीन, Italy में 20 बिलियन यूरो (लगभग ₹18,000 करोड़) के प्रोजेक्ट विकसित करता। इससे दोनों देशों के बीच कनेक्विटिविटी को और मजबूत करने का उद्देश्य रखा गया था। Italy ने इससे पहले अक्टूबर में नई दिल्ली में हुई G20 समिट के समय ही चीन को यह स्पष्ट कर दिया था कि वह आगे और ज्यादा दिन BRI के साथ नहीं रह पाएगा। Italy का कहना था कि इस पूरे समझौते से उनको वैसे परिणाम नहीं मिले जैसी उन्हें आशा थी।
BRI क्या है
Belt and Road Initiative or One Belt-One Road China की एक महत्वाकांक्षी परियोजना है। इस परियोजना के माध्यम से China अपने देश को एशिया, अफ्रीका और यूरोप के कई देशों से रोड और रेलवे लाइन के माध्यम से जोड़ना चाहता है। उसकी यह परियोजना प्राचीन सिल्क रूट का ही आधुनिक संस्करण है।