Brunei Royal Wedding : 32 Years Old Prince Abdul Matin ने 11 जनवरी को इस्लामिक रीति रिवाज से 29 Years Old Yang Mulia Anisha Rosnah से निकाह किया. शाही समारोह राजधानी बंदर सेरी बेगावान की सोने के गुंबद वाली मस्जिद में हुआ.
Royal Wedding : Brunei के Prince Abdul Matin ने गुरुवार को निकाह कर लिया। प्रिंस ने शाही परिवार की परंपराओं से हटकर एक सामान्य लड़की से शादी की है। उनकी पत्नी का नाम यांग मुलिया अनीशा रोस्नाह है। दोनों की शादी साल 2024 में होने वाली पहली शाही शादी है। उनकी शादी का समारोह 7 जनवरी से शुरू हुआ जो 10 दिनों का होगा। 16 जनवरी को यह समारोह खत्म होगा। इस्लामिक रीति रिवाज से 11 जनवरी को राजकुमार और उनकी मंगेतर सुल्तान उमर अली सैफुद्दीन मस्जिद में निकाह किया।
इसके बाद अन्य उत्सवों में शादी का रिसेप्शन, भोज, संगीत और 14 जनवरी को राजधानी के करीब एक परेड भी होगी। इसके अलावा उनकी शादी समारोह में ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन भी शिरकत कर सकते हैं। 2011 में ब्रिटेन के राजकुमार की शादी में ब्रुनेई के सुल्तान हसनल बोल्कियाह ने शिरकत की थी। प्रिंस मतीन की बात करें तो वह 32 साल के हैं और अपने पिता की 10वीं संतान हैं। हालांकि वह सुल्तान के चौथे बेटे हैं। प्रिंस मतीन और उनकी पत्नी में प्रेम कैसे हुआ, इसके बारे में कोई खास जानकारी नहीं है। लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक कई वर्षों से एकदूसरे को वह डेट कर रहे थे। प्रिंस के बहन की शादी में भी वह साथ दिखी थीं।
कौन हैं Prince की Wife?
अनीशा सुल्तान हसनल बोल्कियाह के सबसे करीबी सलाहकारों में से एक पेहिन दातो ईसा की पोती हैं। दोनों की साथ में केवल एक ही आधिकारिक फोटो सामने आई है, जिसमें प्रिंस अपनी मंगेतर को नए साल की बधाई दे रहे हैं। इसमें अनीशा के हाथ में एक बड़ी हीरे की अंगूठी देखी जा सकती है। अनीशा एक उद्यमी हैं, जिन्होंने एक फैशन ब्रांड शुरू किया। इसके अलावा वह अपनी एक दोस्त के साथ ऑथेंटिअरी नामक एक पर्यटन उद्यम की सह मालिक हैं।