Target Killing : Chhattisgarh के नारायणपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां नक्सलियों ने विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।
नक्सलियों ने शनिवार को नारायणपुर जिले के वरिष्ठ BJP नेता की हत्या कर दी है। चुनाव प्रचार के दौरान नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है।
जानकारी के मुताबिक, BJP नेता रतन दुबे को नक्सलियों ने मौत के घाट उतार दिया है। यह पूरी घटना नारायणपुर जिले के कौशलनार की बताई जा रही है, जहां नक्सलियों ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष रतन दुबे की हत्या कर दी है।
हांलकि, किस वजह से इस घटना को अंजाम दिया इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रतन दुबे ग्राम कौशलनार भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए निकले हुए थे। इसी दौरान उनपर नक्सलियों ने हमला कर दिया।
रतन दुबे नारायणपुर जिले के वरिष्ठ बीजेपी नेता थे और जिला पंचायत सदस्य भी थे। चुनाव से ठीक पहले माओवादियों द्वारा उनकी हत्या किए जाने से क्षेत्र में दहशत व्याप्त हो गई है।
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर को पहले चरण का मतदान होना है। बस्तर संभाग की सभी 12 सीटों पर इसी दिन वोटिंग होगी। इससे ठीक पहले नक्सलियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देकर दहशत फैलाने की कोशिश की है।
बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
BJP नेता की हत्या के बाद पार्टी Congress पर हमलावर है. बीजेपी छत्तीसगढ़ ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर लिखा, “चुनाव जैसे-जैसे पास आ रहा है इस कांग्रेसी कुशासन से लड़ने वाले हर एक भाजपा नेता और कार्यकर्ता की टारगेट किलिंग बढ़ती जा रही है.
चुनाव जैसे-जैसे पास आ रहा है इस कांग्रेसी कुशासन से लड़ने वाले हर एक भाजपा नेता और कार्यकर्ता की टारगेट किलिंग बढ़ती जा रही है।
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) November 4, 2023
कांग्रेस शासन की शह पर नक्सलियों ने फिर कायराना हरकत दिखाते हुए नारायणपुर के जिला उपाध्यक्ष श्री रतन दुबे जी की निर्मम हत्या कर दी। कांग्रेस सरकार… pic.twitter.com/1BQsEwPrKB
हर अपराधी को उल्टा लटकाकर हिसाब लिया जाएगा
पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि BJPनेता की हत्या पर दुख जताया है. उन्होंने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर पोस्ट किया, “नारायणपुर में भाजपा के हमारे जिला उपाध्यक्ष और कौशलनार क्षेत्र से जनपद सदस्य श्री रतन दुबे जी की हत्या का दुखद समाचार प्राप्त हुआ. ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोकाकुल परिजनों को धैर्य व संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं.”
नारायणपुर में भाजपा के हमारे जिला उपाध्यक्ष और कौशलनार क्षेत्र से जनपद सदस्य श्री रतन दुबे जी की हत्या का दुखद समाचार प्राप्त हुआ।
— Dr Raman Singh (@drramansingh) November 4, 2023
ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोकाकुल परिजनों को धैर्य व संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।
विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने और भाजपा को…